फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: पराली जलाने पर जुर्माने, एफआईआर के विरोध में आई किसान यूनियन, सरकार को दी चेतावनी

Tue, 22 Oct 2024 12:45 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

हरियाणा में कृषि विभाग की ओर से पराली जलाने पर किसानों को जुर्माना किया जा रहा है और अंबाला में दो एफआईआरभी दर्ज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
अंबाला में किसान यूनियन का विरोध - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पराली जलाने पर किसानों को रेड एंट्री करने, एफआईआर और जुर्माना वसूलने के विरोध में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह ने डीसी को  मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन


यूनियन के जिला प्रधान गुरमीत सिंह माजरी ने बताया कि किसानों के साथ क्वालिटी कट के नाम पर लूट की जा रही है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि पराली जलाने को लेकर जारी किए गए फरमान को वापस लिया जाए। विभाग के पास किसानों को देने के लिए संसाधन नहीं है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अगर प्रशासन ने किसानों के साथ धक्का किया और पराली जलाने के नाम पर उनके चालान किए गए तो वह मौके पर पहुंचने वाले अधिकारियों को वहीं पर बिठाएंगे। 
विज्ञापन

दरअसल, कृषि विभाग की ओर से पराली जलाने पर किसानों को जुर्माना किया जा रहा है और जिले में दो एफआईआरभी दर्ज हो चुकी हैं। यही नहीं सरकार ने यह भी निर्देश दिए हैं कि पराली जलाने वाले किसान को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पर रेड एंट्री किया जाए। वह किसान दो सीजन तक फसल नहीं बेच पाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें