फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेतों की बिजली शेड्यूल के तहत न मिलने पर किसानों ने की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। खेतों की बिजली शेड्यूल के तहत न मिलने पर गांव धीन के किसानों ने विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर रोष व्यक्त किया। किसानों के अनुसार उन्हें खेतों में रात के समय केवल एक घंटा बिजली मिल रही है जोकि फसलों की सिंचाई के लिए नाकाफी है। उन्होंने विभाग को शेड्यूल के हिसाब से 8 घंटे बिजली देने की मांग की है।
विज्ञापन

मुकेश कुमार, अनिल सैनी, मदन सैनी, संदीप कुमार, हरफुल सैनी, रमेश कुमार, चमेला राम, दर्शन लाल, मुनि लाल, मनदीप कुमार ने बताया कि गांव में बिजली आपूर्ति यमुनानगर जिला के सरस्वती नगर से होती है। पिछले करीब तीन हफ्तों से खेतों में एक घंटे के लिए बिजली मिल रही है। इस समय मक्की, गन्ना, प्याज, बरसीन, चेहरी, सूरजमुखी सहित अन्य फसलों को सिंचाई की बहुत जरूरत है, लेकिन बिजली न मिलने के कारण फसलें सूखने की कगार पर हैं।
सरस्वती नगर एसडीओ जीके अहुजा ने बताया कि गेहूं की फसल को आग से बचाने के लिए खेतों की बिजली को रात के समय रिशेड्यूल किया गया है। कुछ टेक्निकल फाल्ट की वजह से मुख्य सप्लाई से बिजली की किल्लत चल रही है। इसे जल्द ही ठीक कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें