वीरवार को अंबाला एसपी कार्यालय के समक्ष अरुण हत्याकांड को लेकर उनके परिजनों ने जमकर बवाल काटा। बता दें कि इस मामले में अरुण के परिजनों ने पार्षद रूबी सौदा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए एसपी कार्यालय पहुंचे थे। जहां पर परिजनों ने प्रदर्शन करते हुए आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर सियासी दबाव में आरोपी पार्षद को बचाने में लगी हुई है।
उनका कहना है कि 13 महीने बीत जाने के बावजूद भी आज तक आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। मृतक अरुण के भाई दीपक ने कहा कि यदि जल्द ही आरोपी रूबी सौदा की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो वह परिवार सहित आत्महत्या करेंगे। जिसकी जिम्मेदारी अंबाला पुलिस प्रशासन की होगी। परिजनों ने काफी देर तक एसपी कार्यालय के समक्ष पुलिस जांच पर सवाल उठाते हुए नारेबाजी की।