सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. सुखदा प्रीतम नारायणगढ़ में आयोजित कानूनी जागरू?
- फोटो : Ambala
आजादी के 75 साल बाद भी अधिकांश लोगों को अपने अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं है। लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से ही कानूनी जागरूकता व सेवा शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. सुखदा प्रीतम वीरवार को डीएवी स्कूल में उपमंडल विधिक सेवा समिति द्वारा आयोजित माइक्रो कानूनी जागरूकता व सेवा शिविर में उपस्थित लोगों को बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थीं।
उन्होंने कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के एकत्रित होने से लोगों को सुगमता से सरकारी विभागों की योजनाओं की जानकारी मिल जाती है। वहीं पर विभागों से संबंधित उनके कार्य भी हो जाते हैं। इस अवसर पर एसडी कालेज छावनी के विद्यार्थियों द्वारा नालसा से संबंधित लीगल लिट्रेसी पर थीम गीत प्रस्तुत किया गया। डीएवी स्कूल के बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में लीगल लिट्रेसी विषय पर नाटक मंचन, भाषण, गीत और कविता के माध्यम से प्रस्तुति दी। गांव तेपला के रतन लाल को कान की मशीन दी गई।
इससे पहले सिविल जज सीनियर डिवीजन एवं उपमंडल विधिक सेवा समिति नारायणगढ़ की चेयरपर्सन सुमित्रा कादियान, सिविल जज जूनियर डिवीजन मोनिका जांगडा, एसडीएम नीरज, तहसीलदार दिनेश सिंह तथा विद्यालय के प्राचार्य आरपी राठी ने मुख्य अतिथि सीजेएम डॉ. सुखदा प्रीतम का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। सभी गणमान्य ने स्कूल प्रांगण में पौधरोपण भी किया। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार, प्राध्यापक श्रीराम गुप्ता व राजीव शर्मा, वन रेंज अधिकारी मोहन लाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
लर्निंग लाइसेंस के लिए 20 युवाओं ने कराया रजिस्ट्रेशन
एसडीएम कार्यालय द्वारा 16-18 साल की आयु तक के बच्चों के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनाने के लिए लगाए गए स्टाल पर 20 युवाओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया। जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा 19 लोगों को प्राथमिक उपचार का ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रशिक्षण देकर मौके पर प्रमाणपत्र दिए गए।
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव डॉ. सुखदा प्रीतम नारायणगढ़ में आयोजित कानूनी जागरू?- फोटो : Ambala