फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 दिसंबर को डीसी कार्यालय के बाहर हल्ला बोलेंगे कर्मचारी

विज्ञापन
हल्ला बोल प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर रोडवेज स्थित यूनियन कार्यलय में बैठक करते कर्मचारी। - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा द्वारा प्रस्तावित 12 दिसंबर को डीसी कार्यालय पर होने वाले हल्ला बोल प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर बैठक हुई। यह बैठक रोडवेज स्थित यूनियन कार्यालय में कच्चे कर्मचारियों और नई पेंशन स्कीम को लेकर की गई। बैठक की अध्यक्षता रामगोपाल व संचालन महावीर पाई ने किया। सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य महासचिव सतीश सेठी, राज्य प्रेस प्रवक्ता इंद्र सिंह बधाना ने विचार रखे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विभागों, बोर्डों, नगर निगमों, पालिकाओं, परिषदों, विश्वविद्यालय, कॉलेज, सोसायटी, पंचायती राज, एनएचएम, आरसीएच, एसएसए समेत सभी परियोजनाओं के कार्यरत सभी प्रकार के कच्चे कर्मचारियों व शिक्षकों को पक्का करने की नीति बनाई जाए। पक्का होने तक पे रोल पर लेकर समान काम समान वेतन व सेवा सुरक्षा प्रदान की जाए। पार्ट -2 समेत सभी कच्चे कर्मियों को रेगुलर कर्मचारी की तर्ज पर वार्षिक वेतन वृद्धि भत्ते व अवकाश सहित सेवानिवृत्ति पर पेंशन व ग्रेच्युटी की व्यवस्था लागू की जाए। एनपीएस रद्द कर जनवरी 2006 के बाद सेवा में आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन स्कीम में शामिल किया जाए, तब तक केंद्र की तर्ज पर सरकारी अंशदान 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 14 प्रतिशत किया जाए। एनपीएस के सेवानिवृत्त हो रहे कर्मचारियों को मेडिकल भत्ता व मेडिकल बिलों की प्रतिपूर्ति का भुगतान किया जाए। इसके साथ ही अन्य मांगों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जब तक इन सभी मांगों का समाधान नहीं होता तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें