फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं ने वाटर स्पोर्ट्स में जीते 10 स्वर्ण पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
एमडीएसडी गर्ल्स कॉलेज की मीनाक्षी, सुनैना और मनप्रीत ने राष्ट्रीय स्तर की वाटर स्पोर्ट्स की ड्रैगन बोट श्रेणी की प्रतियोगिता में भाग लिया। यह प्रतियोगिता हिमाचल के चंबा शहर में 15-18 नवंबर को करवाई गई। मीनाक्षी ने डी-20 महिला श्रेणी में 500 मीटर, 200 मीटर, डी-10 में 2 हजार मीटर, 500 मीटर और डी-20 मिक्स में 2 हजार मीटर, 500 मीटर में 6 स्वर्ण पदक जीते। सुनैना ने डी-20 महिला श्रेणी में 2 हजार मीटर, 500 मीटर और 200 मीटर में तीन स्वर्ण पदक प्राप्त किए। मनप्रीत ने डी-20 महिला श्रेणी में 500 मीटर, 200 मीटर में स्वर्ण पदक और डी-10 महिला श्रेणी में 200 मीटर में चांदी का पदक हासिल किया। महाविद्यालय की प्रबंधक व प्रधान सेठ मदन लाल अग्रवाल व प्राचार्य डॉ. किरण आंगरा ने छात्राओं व कोच प्रवीण कुमार और शारीरिक शिक्षा की प्रो. डॉक्टर जसप्रीत कौर को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें