अंबाला। सोमवार रात हुई बारिश के कारण छावनी का अधिकांश हिस्सा अंधकार में डूब गया। कुछ क्षेत्रों में चार से पांच घंटे बाद बिजली आई तो कुछ में मंगलवार दोपहर को। इस दौरान उपभोक्ता लगातार टोल फ्री नंबर पर शिकायतें करते नजर आए तो कुछ विभागीय कार्यालय के चक्कर काटते नजर आए।
दरअसल बारिश और तेज हवा के कारण कुछ जगह तार टूट गए थे। बारिश के कारण काम करने में कर्मचारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था, इसी कारण फाल्ट ढूंढने में भी दिक्कतें आई। उधर उपमंडल अधिकारी क्वालिटी सब स्टेशन आशीष का कहना है कि फाल्ट को लेकर जानकारी मिली थी। रात को ही कर्मचारी मौके पर भेज दिया था। कुछ जगह जंफर टूट गया था तो कुछ जगह फ्यूज उड़ा हुआ था। इसके अलावा मेरे क्षेत्र में कोई परेशानी नहीं हुई और न ही लंबे कट की जानकारी मिली है।