फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैबलेट कई सॉफ्टवेयर व लर्निंग मैटिरियल से लैस, परीक्षा के साथ-साथ नीट, जेईई की भी कर सकेंगे तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ई-अधिगम योजना के अंतर्गत सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को टैबलेट मिलने से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई क्रांति आई है। छात्रों के टैबलेट मिलते ही चेहरे खिल उठे। राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल शहजादपुर की छात्राओं से बातचीत की गई तो उन्होंने कहा कि टैबलेट में कई सॉफ्टवेयर व लर्निंग मटेरियल परीक्षा के साथ-साथ जेईई व नीट परीक्षा के लिए भी मदद करेगा। अब वह अपने स्कूल के साथ-साथ माता पिता का भी नाम रोशन कर सकेगी।
विज्ञापन

बारहवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा कुलदीप कौर ने कहा कि टैबलेट मिलने से अब ऑफलाइन के साथ-साथ ऑन लाइन भी पढ़ाई कर पा रहीं है। महंगा टैबलेट सरकारी स्कूल के बच्चों को निशुल्क देना सरकार की शिक्षा एवं बच्चों के प्रति उसकी सही सोच को दर्शाता है।
बारहवीं कक्षा की ही छात्रा कुमकुम ने कहा कि आधुनिक युग में किताबों के साथ-साथ नवीनतम तकनीक से शिक्षा प्राप्त करना आज के समय की जरूरत है। टैबलेट के माध्यम से वह अब स्कूल समय के बाद भी अपने अध्यापकों के संपर्क में रहेंगी।
विज्ञापन

बारहवीं कक्षा की छात्रा निश्चल ने कहा कि टैब के द्वारा पढ़ना आसान हो गया है। इससे विषय संबंधी सवालों के जवाब भी आसानी से मिली रही है और पढ़ाई में भी सुधार हो रहा है।
दसवीं कक्षा की छात्रा साक्षी ने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि टैबलेट देकर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह साबित कर दिया है कि सरकार सरकारी स्कूलों के बच्चों को भी आगे बढ़ाने में हर संभव मदद कर रही है। जिससे कि सरकारी स्कूल के बच्चे में प्राइवेट स्कूलों के विद्यार्थियों की तुलना में पिछड़े नहीं।
खंड शिक्षा अधिकारी ज्योति ने बताया कि कोविड-19 के दौरान सबसे अधिक प्रभाव शिक्षा और स्वास्थ्य पर पड़ा था और उस समय टैब की आवश्यकता महसूस की गई थी। इससे बच्चे अच्छी प्रकार से पढ़ाई कर पाएंगे और परीक्षा में अच्छे अंक लेकर अपने स्कूल और गांव का नाम रोशन करेंगे।
प्राध्यापक श्याम लाल अग्रवाल ने कहा कि सरकारी स्कूल के विद्यार्थी टैबलेट के माध्यम से आधुनिक तकनीक से जुड़ पाएंगे। उन्होंने कहा कि टैबलेट ढेरों खूबियां कई सॉफ्टवेयर और लर्निंग मटेरियल से लैस हैं। बोर्ड परीक्षा के साथ-साथ नीट, जेईई व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी भी कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें