नारायणगढ़। शराब के नशे में छोटे भाई द्वारा बड़े भाई के साथ गाली-गलौज, मारपीट करने और तेजधार हथियार से हमला कर जान से मारने की कोशिश करने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सुरेन्द्र कुमार निवासी लालपुर (नारायणगढ़) ने कहा है कि उसका छोटा भाई मांगे राम अवैध रूप से शराब बेचता है। वह शराब पीकर उसे व उसके बेटे की बहु के साथ अश्लील भाषा में गालियां देता है।
सुरेंद्र कुमार के अनुसार, जब उसे रोकते हैं तो वह उन्हें लाठी, डंडे व चाकू से मारने की कोशिश करता है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 11 जुलाई को उसका छोटा भाई शराब के नशे में धुत होकर तेजधार हथियार लेकर उसे व उसके बेटे को मारने के लिए आया था। उनके द्वारा सूचना देने पर पुलिस मौके पर पहुंची। उसका छोटा भाई मांगे राम बहुत ही शातिर व्यक्ति है और शराबी आदमियों को घर में बुलाता है जो हमारी बहू-बेटियों को देखकर अश्लील हरकतें करते हैं। जांच अधिकारी राकेश कुमार सहायक सब इंस्पेक्टर ने बताया कि पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर मांगे राम को गिरफ्तार किया था। उसे पुलिस बेल पर छोड़ा है।