उत्तर प्रदेश के बरेली से अंबाला में अफीम की सप्लाई देने आए युवक को सीआईए-टू ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार उसे कैंट बस स्टैंड से हिरासत में लिया गया जब वह बस से उतरा था। उसकी तलाशी में नशीले पदार्थ की बरामदगी हुई। पड़ाव थाने में एनडीपीएस एक्ट के केस के अनुसार बलविंदर सिंह उर्फ बग्गा वहां के नवाबगंज थानाक्षेत्र के जयरा, मकरंदपुर का वासी है। उसे सोमवार कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा ताकि मेल सप्लायर की पहचान कर उसे पकड़ा जा सके।
जानकारी के अनुसार पुलिस को पता चला था कि बग्गा सिंह नशे के कारोबार में शामिल है। वह कई बार अंबाला में आकर अफीम सप्लाई कर चुका है लेकिन कभी पकड़ा नहीं गया। सीआईए उसपर नजर रख रही थी। जैसे ही पता चला कि वह बस में अंबाला आने वाला है, टीमें अलर्ट कर दी गई। बस से नीचे उतरते ही उसे हिरासत में लेकर तलाशी ली गई। सीआईए-टू इंचार्ज वीरेंद्र वालिया के अनुसार बग्गा सिंह वहां से 60 हजार रुपये का नशीला पदार्थ लेकर अंबाला में डिलीवरी देने आया था। रिमांड के दौरान मेन सप्लायर को पकड़ा जाएगा।
----------------------