फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर अंजान व्यक्ति से दोस्ती न करें : जश्नदीप सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
लगातार बढ़ रहे साइबर धोखाधड़ी के मामलों पर रोक लगाने के लिए पुलिस की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में एसपी जश्नदीप सिंह रंधावा ने कहा कि पुलिस थानों में साइबर डेस्क स्थापित किए हैं, ताकि पीड़ित व्यक्ति की शिकायत पर तुरंत केस दर्ज किए जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि साइबर ठगों द्वारा नागरिकों को अनेकों प्रलोभन दिए जाते हैं, जिससे वे उनके झांसे में आकर साइबर ठगी का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने बताया सोशल साइट पर किसी भी अंजान व्यक्ति से दोस्ती न करें, फोन पर किसी से भी बैंक खाते से संबंधित अपनी निजी जानकारी साझा न करें, सोशल मीडिया या ई-मेल पर आए किसी भी संदिग्ध लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी सांझा न करें। ऐसा करने से वह साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो सकते हैं। साइबर अपराधी संदिग्ध लिंक का फायदा उठाकर बैंक खातों से पैसे निकालने के लिए कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं।
नोडल अधिकारी नियुक्त
पुलिस महानिदेशक हरियाणा प्रशांत कुमार अग्रवाल के कहा कि साइबर डेस्क की स्थापना का मुख्य उद्देश्य, बिना देरी के शिकायत दर्ज करना है। ताकि शीघ्रातिशीघ्र साइबर ठगों के खिलाफ उचित कार्यवाही की जा सके। साइबर डेस्क का कार्य सुचारू रूप से चलाने के लिए एक नोडल अधिकारी व सिपाही को नियुक्त किया गया है। जो साइबर अपराध से संबंधित आम नागरिकों की शिकायतों पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए जिम्मेदारी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें