फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सावन का आखिरी दिन शिवालयों में उमड़े भक्त, हवन तो कहीं बंटा खीर का प्रसाद

विज्ञापन
Devotees gathered in the pagodas on the last day of Sawan, the havan is distributed somewhere in the prasad of Kheer - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। सावन के आखिरी दिन यानी रविवार को शिवालयों में भक्तों ने भारी संख्या में पहुंचकर जलाभिषेक किया। सुबह ही भक्त घरों से पूजा का सामान व हाथ में पानी व दूध का लोटा लेकर मंदिर पहुंचे। जहां पूरे श्रद्धाभाव के साथ लाइनों में लगकर माथा टेका और शिवलिंग का जलाभिषेक करते हुए परिवार की सुख शांति के लिए मन्नतें भी मांगी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन के साथ-साथ सावन का अंतिम दिन होने के कारण भक्तों में खासा उत्साह था। उधर, मंदिरों में कई जगह हवन हुए तो कहीं जगह खीर का प्रसाद बांटा गया। उधर, छावनी के प्राचीन हाथी खाना मंदिर में ब्रह्मलीन महंत बाबा केशव दास एवं वर्तमान महंत मनमोहन दास महाराज के शुभ आशीर्वाद से 18वें श्री रुद्र महायज्ञ 2021 की पूर्णाहुति हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुई। प्रस्तुत यज्ञ में महामृत्युंजय महामंत्र, शिव गायत्री, नाग गायत्री के अतिरिक्त रुद्री के मंत्रों द्वारा यज्ञ में आहुतियां डलवाई गयी। इस मौके पर आचार्य पं. दीप लाल जयपुरी, विनोद अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल, अनुज गुप्ता, सचिन मीणा, जितेंद्र शर्मा, समाजसेवी अमित शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें