फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से मांगे दस लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
(अंबाला) साहा। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दस लाख रुपये की मांग की गई। साहा थाने में आरोपी पंकज के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई। पुलिस को दी गई शिकायत में साहा में रहने वाली महिला ने बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है। वह अपने दो बच्चों व सास के साथ रहती है।
विज्ञापन

आरोपी पंकज का 12 सितंबर की रात करी 11 बजे फोन आया। उसने रिसीव नहीं किया। 13 सितंबर की सुबह 8 बजे उसका दोबारा फोन आया। इस पर पंकज ने कहा कि उसके पास उसका वीडियो है। उसे दस लाख रुपये नहीं दिए तो वह वीडियो को वायरल कर देगा। वीडियो देेखने के बाद वह आत्महत्या कर लेगी। 14 सितंबर को फोन पर संदेश आया कि पैसों का इंतजाम कर ले, वरना गंभीर परिणाम होंगे। वह उसे व उसके दोनों बच्चों को जान से मार देगा। थाना प्रभारी बलकार सिंह के अनुसार केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें