अंबाला के सर्राफा बाजार में सोने और चांदी के दामों में कमी देखी जा रही है। बुधवार को सोने का भाव घट कर 57000 रुपये पर आ गया है और चांदी 78000 रुपये पर पहुंच गई है।
अंबाला के सर्राफा बाजार से बड़ी जानकारी सामने आ रही है। यहां पर सोने और चांदी के दामों में कमी देखी जा रही है। एक दिन पहले सोना का भाव 57300 रुपये दर्ज किया गया था तो वहीं एक किलोग्राम चांदी 78600 रुपये था। बुधवार को सोने का भाव घट कर 57000 रुपये पर आ गया है और चांदी 78000 रुपये पर पहुंच गई है। दोनों ही धातुओं के दामों में कमी देखने को मिल रही है।
सोनीपत में सोने के रेट में करीब 200 और चांदी के रेट में 1000 रुपये की कमी आई है। आज सोने का रेट 62600 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी का रेट 74000 रुपये प्रति किलो है।