फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 करोड़ के धान घोटाले का मामला

Wed, 05 Oct 2016 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/नारायणगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़।
विज्ञापन

  दस करोड़ के धान घोटाला में एसआईटी ने भरेड़ी मंडी के आढ़ती गारंटर बलविंद्र सिंह व मार्केट कमेटी के कर्मचारी राकेश कुमार को काबू किया है, जिन्हें स्थानीय अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उन्हें 2 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा। लेकिन अभी इस मामले मे मास्टर माइंड पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं।
जानकारी के अनुसार दिसंबर 2015 में  प्रदीप कुमार नामक फर्जी आदमी के नाम पर गांव बधौली में एक राइस मिल लगाई गई। इसके गारंटर व दस्तावेज, सैल टैक्स नंबर सब फर्जी बनाकर राइस मिल के नाम पर 10 करोड़ 61 लाख लगभग का धान खरीदा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणा एग्रो के अधिकारियों से मिलीभगत कर  इस घपले को अंजाम दिया गया था। जबकि इसकी परतें खुलने पर यह मामला आर्थिक अपराध शाखा में आने पर कार्यवाही करने के नाम की लीपापोती की जा रही थी। सीएम विंडो अंबाला पर शिकायत देने के बाद ही एक एसआईटी का गठन करने के बाद ही कार्रवाई शुरू की गई। इस मामले में हरियाणा एग्रो के तत्कालीन डीएम अनुप गाचली, सुपरवाइजर लाला राम, आढ़ती विकेश धीमान को पहले हिरासत में लिया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें