फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद: बेटे ने मां-बाप को बेरहमी से पीटा, मां के सिर, चेहरे व उंगलियों में आए 10 टांके, बाप की बाजू तोड़ी

Sun, 16 Apr 2023 05:05 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

मां के सिर, चेहरे व उंगलियों में 10 टांके आए है। आरोप है कि बेटे ने गिराने के बाद मां के पेट व गुप्तांग पर लातें मारी। घर के भीतर ही दुकान पर बैठे बाप की बाजू तोड़ दी, कई जगह पर डंडों के निशान है।
विज्ञापन
जमीन के विवाद में बेटे ने मां व बाप को बेरहमी से पीटा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला में जमीन के विवाद के चलते कलयुगी बेटे ने मां-बाप के रिश्ते को तार-तार कर दिया। आरोप है कि अंबाला के गांव बोह में बड़े बेटे ने डंडों से मां-बाप दोनों को मार-मारकर अधमरा कर दिया। मां के जहां सिर पर छह टांके, चेहरे पर नाक के पास एक और उंगलियों पर तीन टांके लगे और शरीर पर जगह-जगह डंडों के निशान है वहीं बुजुर्ग बाप की बाजू में भी फ्रेक्चर बताया जा रहा है।

विज्ञापन


दर्द से कहराते हुए बुजुर्ग की दास्तां को जिसने भी सुना वो दंग रह गया कि उनके बड़े बेटे ने जमीन के चलते वारदात को अंजाम दिया। बता दें कि रविवार दोपहर करीब दो बजे गांव बोह में 67 वर्षीय अनीला देवी व 70 वर्षीय सुभाष गुप्ता घर पर थे।

सुभाष घर के भीतर की खोली गई किराना की दुकान में बैठे थे कि अचानक बेटा आया और आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी। इतने में वह समझ पाते कि डंडों से हमला कर दिया। अनीला शोर सुनने के बाद बाहर आई तो बेटे ने मां को भी नहीं छोड़ा और मार-मार कर अधमरा कर दिया।
विज्ञापन


बिलखते हुए घायल मां बोली कि गुप्तांग व पेट में भी मारी लाते
छावनी नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन मां अनीला दर्द में रोते बिलखते हुए बोली कि बेटे ने मार-मार कर डंडा ही तोड़ दिया और फिर भी नहीं हटा। इतना ही नहीं पेट के साथ-साथ गुप्तांग में भी लाते मारी। जाते हुए वह मुख्य गेट का बाहर भी ताला लगाना चाह रहा था ताकि कोई भीतर न आ सके। गांव के लोगों ने तुरंत पुलिस को मौके पर बुलाया और अस्पताल पहुंचाया।

डेढ़ एकड़ जमीन के दो भाई हिस्सेदार
घायल अनीला ने आरोप लगाया कि उनके पास गांव बोह में ही एक टूटा हुआ मकान है और करीब डेढ़ एकड़ जमीन है और वो भी दो बेटों के नाम कर रखी है। बड़े बेटे विशाल की 12 साल पहले शादी हुई थी और वो उसके बाद अलग ही छावनी के आनंद नगर में रहने लग गया था। कई बार बहू व बेटे ने जगह बेचकर हिस्सा देने की बात करते हुए झगड़ा भी किया। जबकि छोटा बेटा अपनी पत्नी व बच्चों के संग पिंजौर रहता है। बड़ा बेटा विशाल आया और उसने हिस्सा मांगते हुए हमला कर दिया।

बोह में बुजुर्ग दंपति से बेटे ने मारपीट की है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। शिकायत मिलने के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। -बलकार, कार्यवाहक थाना प्रभारी, महेश नगर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें