फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से टकराकर 40 फुट दूर गड्ढे में मजदूर पर गिरी जेसीबी, दो गंभीर

Fri, 16 Oct 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
वीरवार को अंबाला-सहारनपुर रेलवे ट्रैक पर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन जेसीबी मशीन से टकरा गई। हादसा उस वक्त हुआ जब ट्रेन अंबाला से सहारनपुर की ओर जा रही थी, जबकि दुखेड़ी व केसरी स्टेशन के बीच अनमैन्ड क्रॉसिंग पर जेसीबी मशीन ट्रैक को क्रॉस कर रही थी। ट्रेन ने जेसीबी को करीब 40 फुट दूर गड्ढे में फेंक दिया। हादसे में जेसीबी चालक और गड्ढे में आराम कर रहा मजदूर घायल हो गया। जेसीबी चालक बलविंद्र और मजदूर बालूराम को कैंट के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बालूराम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे चंडीगढ़ के सेक्टर 32 के अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। बालूराम की टांग बुरी तरह टूट चुकी है। उधर, हादसे की वजह से ट्रेन के इंजन में भी तकनीकी खामी आ गई। जिस कारण करीब एक घंटे बाद दूसरा इंजन लगाकर ट्रेन को भेजा गया। वहां बना चौकीदार का अस्थायी शेड भी जेसीबी की चपेट में आकर टूट गया।
विज्ञापन

इस तरह हुआ हादसाएसीपी बराड़ा अनिल कुमार समेत रेलवे के विभिन्न अफसर भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना का जायजा लिया। वहां मौजूद लोगों व चौकीदार ने उन्हें बताया कि जेसीबी चालक को गांव चुड़ीयाला में कार्य करने के लिए जाना था। इसके लिए उसे केसरी व दुखेड़ी स्टेशन के बीच संभालखा गांव के पास अनमैन्ड रेलवे क्रॉसिंग को पार करना था। चौकीदार ने बताया कि उसने जेसीबी को दूर ही देखकर सीटी बजाकर अलर्ट किया। वहां मौजूद अन्य लोगों ने भी चालक बलविंद्र को हाथ हिलाकर रोकने के लिए कहा, क्योंकि दूसरी ओर से ट्रेन आ रही थी। लेकिन सभी तरह से अलर्ट करने के बाद भी जेसीबी चालक ने ट्रैक को पार करने की नासमझी की। उधर, ट्रैक पर जेसीबी देखकर ट्रेन चालक ने भी इमरजेंसी ब्रेक लगाए, लेकिन फिर भी इंजन जेसीबी से टकरा गया। ट्रेन इंजन की टक्कर से जेसीबी मशीन करीबन चालीस फीट दूर गड्ढे में आराम कर रहे मजदूर बालूराम पर जा गिरी। मजदूर को भी पलटती हुई जेसीबी ने अपनी चपेट में ले लिया। उसके सिर व टांग पर गंभीर चोटें आईं। जेसीबी चालक बलविंद्र की भी हालत गंभीर है। यदि ट्रेन पूरी स्पीड पर होती तो उसके पलटने का भी पूरा खतरा था।
टक्कर के बाद डर गए हजारों यात्रीजैसे ही इंजन की जेसीबी मशीन से टक्कर हुई तो जोर से आवाज हुई और झटके से ट्रेन रुकी। इसी वजह से ट्रेन में बैठे हजारों यात्री एकदम से डर गए। सैकड़ों यात्री ट्रेन से उतरे और इस घटना को देखने लगे। यात्री सुशील बत्रा, सनम, शैलेश और वीरेंद्र नेगी का कहना था कि जेसीबी चालक की लापरवाही से दुर्घटना हुई। जिससे यात्री डरे हुए हैं, क्योंकि यदि ट्रेन तेज चल रही होती तो पलट सकती थी। उन्होंने मांग की है कि रेलवे ऐसे अनमैन्ड क्रॉसिंग को बंद करे और जब तक ऐसा नहीं हो यहां पूरी सख्ती की जाए।
विज्ञापन

जल्द बनेगा लिमिटेड हाइट सब-वे : डीआरएमघटना को लेकर रेलवे अफसर भी खासे चिंतित हैं। हालांकि जहां ये हादसा हुआ है, वहां लिमिटेड हाइट सब-वे बनना प्रस्तावित है। इसकी टेंडर प्रक्रिया जारी है। अभी इसके वर्क ऑर्डर नहीं हुए हैं। अंबाला डिविजन के डीआरएम प्रदीप कुमार ने बताया कि इंजीनियरिंग विभाग को निर्देश दे दिए गए हैं कि शीघ्र ही यहां सबवे का काम शुरू कराया जाए। हादसा जेसीबी चालक की लापरवाही का नतीजा है, इसलिए उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा। यहां बड़ा हादसा हो सकता था। हालांकि सभी अनमैन्ड रेलवे फाटक पर चौकीदार (गेट मित्र) मौजूद हैं। फिर भी कोई ट्रैक क्रॉस करने में मनमानी करता है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें