नारायणगढ़ की एक महिला के खाते से एटीएम नंबर पूछकर हजारों रुपये निकालने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत बैंक प्रबंधक तथा स्थानीय पुलिस को की है।
नारायणगढ़ की महिला पीड़ित संतोष कुमारी ने बताया कि उसका स्टेट बैंक में सेविंग खाता है। तथा उसने अपना एटीएम भी बनवाया हुआ है। 24 अक्तूबर को उसके मोबाइल पर एक फोन आया जो कि अपने आपको बैंक कर्मचारी बता रहा था। व्यक्ति ने मुझसे कहा कि आपका एटीएम बंद हो गया है अपको दोबारा एटीएम जारी किया जाएगा तथा उस व्यक्ति ने मुझसे मेरा एटीएम कोड भी पूछ लिया। उसके बाद उसके मोबाइल पर 45 हजार रुपये निकल जाने का मैसेज आया। पीडित महिला ने अपने साथ हुई इस ठगी की शिकायत बैंक प्रबंधक तथा स्थानीय पुलिस को की है।