फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन से कुचलकर युवक की मौत

Fri, 30 Oct 2015 12:03 AM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। बहन की ससुराल से लौट रहे 22 वर्षीय युवक को बुधवारछ रात एक अज्ञात वाहन ने चंदपा के पास गांव केवलगढ़ी पर रौंद दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वह बहन के पहले करवा चौथ पर सामान देकर लौट रहा था। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन

रवि कुमार पुत्र लाल सिंह निवासी गांव दरिया सरूपा, खंदौली आगरा अपनी बहन की ससुराल इगलास के गांव खेरिया में गया था। करवा चौथ का सामान देकर बुधवार रात को वह स्कूटी से लौट रहा था। तभी उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की और युवक की तलाशी में मिले कागजातों से उसकी शिनाख्त की। इसके बाद थाना पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। मौके पर परिजनों के अलावा बहन के ससुरालीजन भी आ गए। दोनों परिवारों में शोक की लहर दौड़ गई। बहन का रो-रोकर बुरा हाल था। हर किसी को रवि को बहन की ससुराल भेजने का मलाल था। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध थाना पुलिस ने शिकायत भी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें