फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: एमएमयू में पार्किंग को लेकर विवाद, परीक्षा हॉल से बाहर ही दो छात्रों पर तेजधार हथियारों से हमला

Fri, 19 May 2023 02:00 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला गांव कोडवा खुर्द निवासी जसदीप सिंह ने बताया कि वह महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलाना से लॉ कर रहा है। बुधवार को जंहागीरपुर निवासी भूपिंद्र के साथ डिपार्टमेंट के परीक्षा हाल में आया था। कमरे के बाहर खड़ा साहा निवासी विशाल उसके साथी भूपिंद्र को गले से पकड़ घसीटता हुआ बाहर लेकर आया।
विज्ञापन
अंबाला एमएमयू - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला के मुलाना की एमएम यूनिवर्सिटी में छात्रों के एक गुट ने परीक्षा केंद्र के बाहर ही दो छात्रों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। शिक्षक व छात्रों के सामने ही दोनों को जमकर पीटा। इतना ही नहीं बदमाशों ने मारते हुए कहा कि तुझे खालीस्तानी को आज खत्म कर देंगे। बताया जाता है कि 16 मई को दोनों पक्षों में पार्किंग में वाहन खड़े करने को लेकर विवाद था। उस समय समझौता हो गया था लेकिन उसकी रंजिश रखते हुए बदमाशों ने हमला कर दिया। पुलिस ने मन्नू , अंशुल व विशाल पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

विज्ञापन


मारपीट में घायल छात्र बोले कि तुझे खालीस्तानी को आज खत्म कर देंगे
पुलिस को दी शिकायत में घायल गांव कोडवा खुर्द निवासी जसदीप सिंह ने बताया कि वह महर्षि मार्कंडेश्वर यूनिवर्सिटी मुलाना से लॉ कर रहा है। बुधवार को जंहागीरपुर निवासी भूपिंद्र के साथ डिपार्टमेंट के परीक्षा हाल में आया था। कमरे के बाहर खड़ा साहा निवासी विशाल उसके साथी भूपिंद्र को गले से पकड़ घसीटता हुआ बाहर लेकर आया।

कहा- तेरी सरदारी निकालेंगे
इतने में वह कुछ समझ पाता कि अंशुल और विशाल ने थप्पड़ और मुक्क मारने शुरू कर दिए। करीब दर्जनभर बदमाशों ने डंडे, तलवारें और चाकू लिए हुए थे। जबकि उसकी पगड़ी उतार दी और विशाल ने गालियां देते हुए कहा कि तुझे खालिस्तानी को हम खत्म कर देंगे। तेरी सरदारी निकालेंगे। घायल ने बताया कि 16 मई को उनकी बाइक पार्किंग में खड़ी थी। विशाल व अन्य ने उनकी दोनों बाइक के टायर से हवा निकाल दी। कहासूनी होने के बाद दोनों में समझौता भी हो गया था। बुधवार को अचानक हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें