फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: अंकित उर्फ मोगली संग कच्चा माल उपलब्ध करवाने वालों और गाड़ी बरामद करने के लिए छापामारी

Wed, 15 Nov 2023 10:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

कुरुक्षेत्र सहित दिल्ली तक कई जगह छापामारी चल रही है। एसआईटी मामले की गहनता से जांच कर रही है। मुलाना पुलिस की जांच में करीब 12 लोगों के नाम सामने आए हैं। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के अंबाला के धनौरा गांव में अवैध रूप से शराब की फैक्ट्री लगाने व जहरीली शराब परोसने के मास्टरमाइंड अंकित उर्फ मोगली को रिमांड के दौरान पुलिस कई ठिकानों पर छापामारी कर रही है। पुलिस अंकित से शराब की सप्लाई करने वाली गाड़ियों की बरामदगी करेगी। वहीं शराब के लिए मशीन व कच्चा माल पहुंचाने वालों तक भी पहुंचने का प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


रिमांड के दूसरे दिन पुलिस अंकित को कुरुक्षेत्र व दिल्ली के बीच उसके कई ठिकानों पर लेकर गई। हालांकि क्या बरामद हुआ है, इसकी पुलिस ने पुष्टि नहीं की है। इसके अलावा पुलिस की तरफ से अंकित द्वारा जो 200 जहरीली शराब की पेटियों की सप्लाई की गई थी, उन जगहों पर भी जाने का प्रयास किया जा रहा है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुलाना पुलिस ने नारायणगढ़ निवासी प्रिंस सप्लायर को काबू किया था। प्रिंस ने केवल 20 पेटियों की ही जानकारी होने की बात कही थी। उसने बताया था कि वो भी उसने कार्रवाई की भनक लगते ही जलाकर नष्ट कर दी थी। ऐसे में सभी की निगाहें अंकित द्वारा कोर्ट से मिल छह दिन के रिमांड के दौरान उगले जाने वाले राज पर है।
विज्ञापन


अवैध फैक्टरी व जहरीली शराब मामले में गठित एसआईटी की ओर से अंबाला में अभी तक कुल सात गिरफ्तारियां की गई है। इनमें छह आरोपियों को मुलाना थाना पुलिस ने काबू कर जेल की सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं एक आरोपी को सीआईए शहजादपुर द्वारा काबू करने की बात सामने आ रही है। जांच में अभी पुलिस को करीब 13 संदिग्धों के नाम सामने आए हैं।

मुलाना पुलिस ने अभी तक कुल 6 आरोपी को काबू किया है और उन्हें जेल भेज दिया है। एसआईटी आगे की कार्रवाई कर रही है। अंकित उर्फ मोगली बारे उन्हें जानकारी नहीं है। इस मामले में कुछ ओर गिरफ्तारी होनी है। -इंस्पेक्टर सुरिंद्र, थाना प्रभारी मुलाना

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें