फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न आरोपों मे पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इटावा। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से विभिन्न आरोपों में छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


फ्रेंड्स कालोनी थाने में तैनात दरोगा विष्णु दत्त ने कुछ लोग अलग-अलग स्थानों पर सट्टे की खाईबाड़ी कर रहे हैं। पुलिस ने दबिश देकर जंग बहादुर पुत्र मुलायम सिंह निवासी अड्डा जालिम को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से सट्टे की पर्चियां व 11 हजार सात सौ पचहत्तर रुपया नगद बरामद हुए हैं। प्रभु का अड्डा के पास दबिश देकर प्रदीप कुमार पुत्र राम आवतार को गिरफ्तार कर लिया। जसवंतनगर थाने में तैनात दरोगा महेंद्र सिंह ने गांव जसोहन के पास से सत्य नारायण पुत्र राम प्रकाश निवासी जसोहन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


उसके पास से 45 पौव्वा देसी शराब बरामद हुई है। ऊसराहार थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार ने गांव कुर्खा के पास से एक्सप्रेसवे के किनारे से उमेश यादव पुत्र सरमान सिंह निवासी नीमासई को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ है। सहसो में थाने में तैनात दरोगा सुनील कुमार ने क्वारी नदी के पास से मोहन सिंह पुत्र तुलसी राम को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पास से 16 पौव्वा देसी शराब बरामद हुई। चकरनगर थाने में तैनात दरोगा गंगा दास गौतम ने चौराहे के पास से सोनू त्रिपाठी पुत्र राम किशोर निवासी बरचौली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में उसके पाससे 25 पौव्वा देसी शराब बरामद की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें