फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में आठ माह की बच्ची की मौत, सात घायल, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। सोमवार को नारायणगढ़-कालाअंब मार्ग पर गांव हमीदपुर के नजदीक हुए सड़क हादसे में आठ माह की बच्ची की मौत हो गई, वहीं सात अन्य घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल नारायणगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया, जबकि सात अन्य को प्राथमिक उपचार देकर सिटी सिविल अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है ।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार अंबाला कैंट के तोपखाना बाजार का रहने वाले मनिंदर सिंह अपनी पत्नी सोनिया व चार बेटियों के साथ कार में त्रिलोकपुर में माथा टेकने के लिए गए थे। माता बालासुंदरी मंदिर त्रिलोकपुर में माथा टेक कर वापिस अपने घर लौट रहा था। जैसे ही वह गांव हमीदपुर के निकट पहुंचे तो सामने से लोडिंग गाड़ी महेंद्रा मेक्सिमा से से उनकी आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में 47 वर्षीय मनिंदर सिंह, 44 वर्षीय पत्नी सोनिया, 18 वर्षीय बेटी वैशाली, 16 वर्षीय बेटी जानवी, 10 वर्षीय बेटी नैना, 8 माह की बच्ची सिमरन, कार चालक विक्रम, लोडिंग वाहन चालक जीवन राणा निवासी बरवाला घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जबकि लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। सभी घायलों को सिविल अस्पताल नारायणगढ़ लाया गया, जहां चिकित्सकों ने बच्ची सिमरन को मृत घोषित कर दिया। उधर, अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद उन्हें सिटी के सिविल अस्पताल रेफर किया गया है। यहां पर जानवी की हालत गंभीर देखते हुए उसे चंडीगढ़ सेक्टर 32 अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने इस संबंध में आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

तोपखाना में दर्जी का काम करता है मनिंद्र
कैंट के तोपखाना क्षेत्र में मनिंद्र सिंह दर्जी का काम करता है। उसके चार बेटियां हैं। बेटियों की छुट्टियां होने और सोमवार मनिंद्र की दुकान बंद होने की वजह से वह अपनी कुल देवी बालासुंदरी मंदिर में माथा टेकने के लिए गए थे। मनिंद्र सिंह के रिश्तेदार सुरेंद्र ने बताया कि हादसे के बाद परिवार के अन्य सदस्य अभी सिविल अस्पताल में उपचाराधीन है। हादसे में दम तोड़ वाली मासूम बच्ची जानवी का शव तोपखाना स्थित शमशानघाट में शाम को दफनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें