फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुरथल ढाबा पर खाना खाने आई बाइक सवार की हादसे में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई। जीटी रोड पर भिगान के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक दिल्ली से खाना खाने के लिए मुरथल स्थित ढाबा पर आया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के जिला फरूखाबाद के गांव कस्मापुर निवासी नितेश फिलहाल दिल्ली के गांव पालम में रह रहा था। रविवार की रात वह बाइक पर सवार होकर मुरथल के ढाबे पर खाना खाने आया था। जब वह भिगान के पास था तो इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में नितेश की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें