फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंश्योरेंस पॉलिसी के नाम पर धोखाधड़ी के मामले में दो आरोपी काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंश्योरेंस पॉलिसी के माध्यम से बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित कुमार निवासी जहांगीराबाद जिला बुलंदशहर उत्तरप्रदेश व आरोपी महिला को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। पुलिस इस मामल में 14 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ओम प्रकाश निवासी पंजाबी मौहल्ला निकलसन रोड अंबाला छावनी ने चार फरवरी 2020 को थाना अंबाला छावनी में शिकायत दर्ज कराई कि आरोपी कपिल नारंग उर्फ हैप्पी, प्रवीण, रविन्द्र, अप्रित, यादगिरी, जयदत, रवि, करूनिष व आरोपी महिला ने वर्ष 2014 से अब तक इंश्योरेंस पॉलिसी के माध्यम से उससे एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी की हैं। इस शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को काबू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें