फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलो इंडिया प्रतियोगिता में 13 खिलाड़ियों ने हासिल किए पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
एसए जैन कॉलेज के खिलाड़ियों ने खेलो इंडिया में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। खेलो इंडिया प्रतियोगिता बैंगलोर में संपन्न हुई। इस प्रतियोगिता में एसए जैन कॉलेज के 23 खिलाड़ियों में से 22 खिलाड़ियों ने भाग लिया। एसए जैन कॉलेज के 22 खिलाड़ियों में से 13 खिलाड़ियों ने पदक जीतकर कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय व कॉलेज का मान बढ़ाया। एसए जैन कॉलेज के अजय ने जुड्रो में स्वर्ण पदक, तीरंदाजी में कृष्ण ने भी स्वर्ण पदक, गौरव दत्त ने मुक्केबाजी में रजत पदक, करण व निकिता ने कराटे में रजत पदक, आयुष व निशा ने कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक व अर्जुन, प्रिंस, साहिल, करण ने कराटे प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। राहुल ढांडा ने मुक्केबाजी में कांस्य पदक व अमन ने निशानेबाजी में कांस्य पदक जीता। एसए जैन कॉलेज के खिलाड़ियों ने कुल दो स्वर्ण, तीन रजत व आठ कांस्य पदक जीत कर खेलों इंडिया प्रतियोगिता में धूम मचा दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. आभा बंसल ने खेल विभागाध्यक्ष डॉ. सुरेंद्र तंवर, उनकी टीम व खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। कॉलेज की प्रबंधक समिति ने भी कॉलेज की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर खेल विभाग को हार्दिक बधाई दी व आगे ऐसे ही जीतते रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें