फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोटरसाईकिल चालक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बधौली कालपी मार्ग पर स्थित गांव बड़ागांव के पास एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर सहित मौका से फरार हो गया।
विज्ञापन

पुलिस को दिए अपने बयान में रूपचंद निवासी गांव सादिकपुर थाना शहजादपुर में कहा है कि वह दो भाई हैं और उसका छोटा भाई जसविंद्र सिंह उर्फ राजू (35 वर्ष) नारायणगढ़ में स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। वह 15 अप्रैल की रात को दुकान से छुट्टी कर अपने मोटरसाइकिल पर गांव सादिकपुर की ओर आ रहा था। इसी दौरान गांव बड़ागांव के पास विपरीत दिशा की ओर से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। शिकायतकर्ता के अनुसार वह भी अपने मोटरसाइकिल पर अपने भाई के पीछे -पीछे चल रहा था।
दुघर्टना होने के तत्काल बाद उन्होंने एंबुलेंस को टेलीफोन किया। शिकायतकर्ता के अनुसार तभी वहां पर पहुंची। उन्होेंने एंबुलेंस में अपने बेहोश भाई को डाला और उसे अस्पताल ले जाने लगे। इसका फायदा उठाकर ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को वहां से भगा ले गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसके भाई जसविंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें