अंबाला। नगर परिषद द्वारा भेजे गए संपत्ति कर में गलतियों में सुधार व आपत्ति को लेकर वार्डों में शिविर लगाए जा जाएंगे। सुबह 9 बजकर 30 मिनट से शाम 4 बजे तक कोई भी इन शिविरों में आकर सुधार करवा सकता है। यह शिविर 7 से लेकर 19 मार्च तक लगाए जाएंगे।
बता दें कि लोगों को याशी कंसल्टिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड द्वारा नोटिस बांटे गए थे। जिनमें गलतियों के कारण जनता को परेशानी उठानी पड़ रही थी। नगर परिषद सचिव राजेश कुमार ने बताया कि लोगों की परेशानी को देखते हुए नप ने यह कदम उठाया है।
उन्होंने बताया कि 7 मार्च को गांव बोह व उसके बाहरी एरिया, कलारेहड़ी व उसके बाहरी एरिया के लोग सरकारी स्कूल कलारेहड़ी अंबाला और डिफेंस कॉलोनी ब्लॉक बी, डी, डी-ए, टुंडला व गांव के बाहरी लोग सरकारी स्कूल टूंडला और आनंद नगर ब्लॉक बी, डिफेंस कॉलोनी, डिफेंस कॉलोनी ब्लॉक सी, डिफेंस एन्क्लेव, न्यू पारस नगर वाले राजकीय स्कूल नग्गल में जाकर दुरुस्त करवा सकते हैं।
8 मार्च को आनंद नगर ब्लॉक-ए, बी, दिनेश नगर, रामगढ़ माजरा शरीफपुर, बसंती मां कॉलोनी, विकास विहार, दलीपगढ़ कॉलोनी, सूर्य नगर, कृष्णा नगर, पारस नगर, सैनिक नगर, अर्जुन नगर वाले राजकीय माध्यमिक विद्यालय दलीपगढ़ और बब्याल, मोहन नगर वाले महाराणा प्रताप भवन बब्याल और वशिष्ठ नगर, मोती नगर, नया दयाल बाग वाले वशिष्ठ नगर ब्रह्म कुमारी आश्रम। इसके अलावा 9 मार्च को दयाल बाग, श्याम नगर वाले राजकीय स्कूल बब्याल और शिव प्रताप नगर, महेश नगर, कबीर नगर वाले महेश नगर छबियाना धर्मशाला पंचकर्म मंदिर के पास और अशोक नगर, न्यू लक्की नगर, अमन नगर, मतिदास नगर, अजीत नगर की ओर से अजीत नगर राधा कृष्णा गेट नंबर तीन दुरुस्त करवा सकेंगे।
10 मार्च को आदर्श नगर, आजाद नगर, चांदपुरा गांव, इंद्रा कॉलोनी, कमल नगर, औद्योगिक एस्टेट, रामपुर गांव, गांव बाहरी, सरसेहड़ी गांव, विकास पुरी के लोग रामपुर सरकारी स्कूल और न्यू कॉलोनी सरसेहड़ी, समता विहार, सोनिया कॉलोनी, दशमेश नगर, ओम नगर, खुड्डा खुर्द और खोजकीपुर, नग्गल, प्रभु प्रेम ब्लॉक-ए, बी, प्रोफेसर कॉलोनी, पूजा विहार दुरुस्त करवा सकेंगे। 11 मार्च को इंद्रपुरी, न्यू टैगोर नगर ए, बी, टैगोर नगर, अग्रसेन नगर, न्यू जनकपुरी, निर्मल विहार, राजेंद्र पार्क, रानी बाग, न्यू प्रीत नगर, विश्वकर्मा नगर, अमर नगर, प्रीत नगर, दुर्गा नगर, राजा पार्क, गोबिंद नगर, ग्रीन पार्क वाले बांके बिहारी धर्मशाला और गुरु नानक नगर, शिवपुरी कॉलोनी, तारा नगर, राम किशन कॉलोनी, राम नगर वाले कल्याण धर्मशाला में दुुरुस्त करवा सकेंगे।
12 मार्च को पालम विहार डी, पंजाबी बाग, गांधी नगर, हरि नगर वाले कल्याण धर्मशाला और न्यू शिवपुरी कॉलोनी, बैंक कॉलोनी, एकता विहार, गणेश नगर, कीर्ति नगर, सत्संग विहार, सुंदर नगर नन्हेड़ा गांव, पटेल नगर, शांति नगर, प्रगति विहार, निशात बाग, डिसेंट कॉलोनी, शालीमार बाग वाले डिग्री कॉलेज में दुरुस्त करवा सकेंगे।
14 मार्च को पूर्वी पटेल नगर, अशोक नगर, कुंज विहार, सिमरन विहार, करधान गांव व बाहरी वाले राजकीय स्कूल करधान और हरिपुर गांव सेक्टर 33, सेक्टर 34, शाहपुर, कुलदीप नगर, मोहन नगर, राजेंद्र नगर, घसीटपुर, मिलाप नगर, विद्या नगर, आनंद विहार वाले राजकीय स्कूल घसीटपुर और मच्छोंडा पूरा व बाहरी, शाहपुर पूरा व बाहरी हरिजन धर्मशाला शाहपुर में दुरुस्त करवा सकेंगे। 15 मार्च को चंद्रपुरी, साईं का बाग, शिवाला मंडी, सुंदर नगर वाले शिव मंदिर धर्मशाला सुंदर नगर और रामबाग, नन्हेड़ा गांव, रंगिया मंडी, शास्त्री कॉलोनी, बंधु नगर वाले जीपीएस रंगिया मंडी और हाउसिंग बोर्ड कॉलोनली, देवी लाल नगर, सुभाष कॉलोनी, ट्रिब्यून कॉलोनी वाले एसबीआई बैंक के पास सामुदायिक केंद्र हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में दुरुस्त करवा सकेंगे।
16 मार्च को गांधी नगर, पन्ना कॉटेज, टिम्बर मार्केट, अनाजमंडी, पंजाबी मोहल्ला वाले जय राम की मंडी धर्मशाला और दीना की मंडी, सिगलीगर मोहल्ला, डेहा मंडी, ग्वाल मंडी, बंगाली मोहल्ला, इंदिरा कॉलोनी वाले क्रॉस रोड 12 सामुदायिक केंद्र और कुम्हार मंडी, कच्चा बाजार, जोगी मंडी वाले कुम्हार मंडी धर्मशाला में दुरुस्त करवा सकेंगे। 17 मार्च को पल्लेदार मोहल्ला, कच्चा बाजार,बाजीगर बस्ती, एमसी कॉलोनी, मच्छी मोहल्ला वाले सेवा समिति स्कूल और लालकुर्ती, मच्छी मोहल्ला, शगुन चंद अहाता, रेलवे रोड, पक्की सराय वाले राजकीय स्कूल लालकुर्ती और पंसारी बाजार, हलवाई बाजार, ईदगाह रोड, पुरानी सब्जी मंडी, कच्चा बाजार, गांधी बस्ती, राय मार्केट, रेलवे रोड, स्टाफ रोड वाले राजकीय स्कूल रेलवे रोड में दुरुस्त करवा सकेंगे। इसके अलावा 19 अप्रैल को बीसी बाजार वाले लोग सामुदायिक केंद्र बीसी बाजार में दुरुस्त करवा सकेंगे।