फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निगम अधिकारी पर पूर्व मेयर से साथ मारपीट करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भाजपा कार्यकर्ता एवं पूर्व मेयर रमेश मल और नगर निगम एमई विपिन भोला के बीच बुधवार दोपहर को कार्यालय में गाली गलौज व मारपीट हुई। इसके बाद दोनों ने ही एक दूसरे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है।
विज्ञापन

एमई विपिन भोला ने नगर निगम कमिश्नर के माध्यम से एसपी को शिकायत देते हुए बताया कि पूर्व मेयर रमेश मल अपने पुत्र मनीष के साथ उसके कार्यालय में आए और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए उसके साथ गाली गलौज करने लगे। इसके बाद टेबल पर रखी फाइलों को भी फेंक कर मारा और मारपीट की। यहां तक कि उनके द्वारा निगम का रिकॉर्ड तक फाड़ दिया गया। इसीलिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करते हुए कार्रवाई की जाए।
वहीं दूसरी ओर पूर्व मेयर रमेश मल ने चार नंबर चौकी में शिकायत दी। उन्होंने आरोप लगाया है कि जनता की समस्या के संबंध में वह निगम अधिकारी से फोन पर बात करने का प्रयास कर रहे थे। मगर, उनके द्वारा फोन नहीं उठाया जा रहा था। इसके बाद वह अपने बेटे मनीष के साथ निगम कार्यालय पहुंचे। जैसे ही वह एमई ने कमरे में पहुंचे तो निगम अधिकारी ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग किया। जब उन्होंने इसका विरोध करना चाहा तो एमई ने उनके साथ हाथापाई की और कपड़े तक फाड़ दिए। हाथापाई से बचाने के लिए बेटे मनीष ने सहयोग किया। इस दौरान उन्होंने निगम अधिकारी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें