फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाए रहे बादल, बारिश के इंतजार में ढल गया दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आया। बुधवार सुबह से घने बादल छाए रहे, लेकिन बरसात नहीं हुई। हालांकि, लोगों ने मौसम सुहावना होने पर राहत की सांस तो ली। दूसरी ओर, किसान धान की रोपाई के लिए बरसात का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आखिर में उन्हें हताश होना पड़ा। मौसम विभाग ने तीन जुलाई तक लगातार बारिश होने की संभावना जताई है। इससे किसानों के चेहरे पर खुशी झलक आई थी। पहले दिन शाम तक बरसात नहीं हुई और मौसम में फिर से उमस बढ़ गई।
विज्ञापन

किसान फिर हताश हो गए। किसानों का कहना है कि बरसात होने पर उनकी धान की रोपाई का काम रफ्तार पकड़ेगा। किसान रकम सिंह, सुल्तान सिंह, मेहर सिंह व जयकुमार ने बताया कि बुधवार सुबह जब काले बादल छाए तो बरसात होने की उम्मीद जगी थी। पूरा दिन निकल जाने पर भी बरसात नहीं हुई। कुछ किसानों ने अभी धान रोपाई का काम शुरू नहीं किया है। वह अच्छी बरसात की उम्मीद कर रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार बरसात होती है तो परेशानी नहीं होगी। जो किसान धान रोपाई कर चुके हैं, बरसात से फसल को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें