फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई टेंडर : सुस्त चाल, बिगड़ेंगे हाल

Sun, 16 Apr 2023 02:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। नगर निगम कमिश्नर ने करीब 12 दिन पहले हुई बैठक में नालों की सफाई के लिए टेंडर लगाने की प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए थे। इसके बाद भी 12 दिन बाद तक निगम अधिकारी के फाइलों में ही उलझे रहे और टेंडर प्रक्रिया को शुरु नहीं कराया। अब नगर निगम कमिश्नर अंजू चौधरी ने भी आते ही अधिकारियों को नाले की सफाई के आदेश दिए हैं क्योंकि अंबाला के नाले गंदगी से अटे हैं। सफाई नहीं होने के कारण थोड़ी सी बारिश में नाले ओवरफ्लो हो जाते हैं और आसपास के क्षेत्र में गंदा पानी भर जाता है। जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए ही नगर निगम की ओर से गर्मियां शुरू होने से पहले नालों की सफाई शुरू कर दी जाती है। इस बार इस प्रक्रिया को अभी तक शुरू नहीं किया गया है। वहीं टेंडर प्रक्रिया में जितनी ज्यादा देरी होगी, आने वाले समय में उतनी ही परेशानी लोगों के सामने आएगी।
विज्ञापन


ये है नालों की स्थिति
घेल रोड
घेल रोड का मुख्य नाला गंदगी के कारण जाम पड़ा हुआ है। उस नाले के साथ जुड़ने वाले नाले भी सफाई न होने के कारण गंदगी से अटे हुए हैं। जिससे गंदे पानी की निकासी नहीं हो रही है। यही कारण है कि इस रास्ते पर जल भराव की स्थिति पैदा हो जाती है।
-
जगाधरी गेट से आर्य चौक रोड
जगाधरी गेट से आर्य चौक की ओर से जाने वाले रोड पर बने नाले की स्थिति से सबसे ज्यादा खराब है। कई सालों से इस नाले की सफाई नहीं हुई है। पूरा नाला पॉलिथिन व गाद से जाम था। इसके कारण बारिश के कारण इस क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

इंको चौक पर नाला के गंदे पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं
इंको चौक पर बना नाला सफाई न होने के कारण गंदगी से अटा है। इस क्षेत्र में कई व्यवसायिक गतिविधियां होने के कारण नाले में पाॅलिथीन की संख्या सबसे अधिक रहती है। बारिशके दौरान नाले के ओवरफ्लो होने के कारण रेलवे अंडरपास और चौक के आसपास के क्षेत्र में गंदा पानी भर जाता है। इसकी सफाई के संबंध मे अभी तक कोई कार्य नहीं हुआ है।
-
गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास का नाला भी जाम
गुरुद्वारा मंजी साहिब के पास जीटी रोड पर बना नाला भी पूरी तरह से जाम है। यहां पर भी पानी निकासी की काेई व्यवस्था नहीं है। इस नाले से मुख्य नाले तक शहर का गंदा पानी पहुंचता है। काफी समय से नालों की सफाई न होने के कारण इसमें गाद व पॉलिथीन जमा है। बारिश के दौरान ये नाला भी ओवरफ्लो हो जाता है।

नालों की सफाई के संबंध में संबंधित विभाग के अधिकारियों से जानकारी हासिल की थी। उन्हें नाले की सफाई के लिए टेंडर प्रक्रिया जल्द लगाने के लिए कहा गया है। इससे समय पर नालों की सफाई का कार्य शुरु हो सके और बारिश के दिनों में लोगों को परेशानी न आए।
विज्ञापन

- अंजू चौधरी, कमिश्नर, नगर निगम, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें