फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से शुरू होंगी 10 से 12 वीं की कक्षाएं, टीकाकरण सहित अभिभावकों का सहमति पत्र होगा जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के आदेशानुसार दसवीं कक्षा से लेकर 12वीं कक्षा तक के बच्चों के लिए पहली फरवरी को स्कूल खोले जा रहे हैं। इसलिए स्कूलों में जाने वाले बच्चों के लिए कोविड महामारी की गाइडलाइन के तहत कुछ नियम जारी किए हैं। ये जानकारी खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जारी नियमों के अनुसार स्कूलों में जाने वाले 10 वीं से 12वीं कक्षा तक के 15 वर्ष से आयु से अधिक उम्र के बच्चों के लिए टीकाकरण अति जरूरी है। इसके अलावा स्कूल में आने वाले बच्चे को अपने अभिभावकों से सहमति पत्र भी लाना भी अति आवश्यक है। वहीं क्षेत्र के एक वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय प्राचार्य रजनीश शर्मा से जब बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा जारी सभी नियमों की जानकारी उनके पास पहुंच चुकी है। उन्होंने बताया कि 1 फरवरी को स्कूल खुलने पर पता चलेगा कि कितने बच्चे आएंगे लेकिन इस दौरान स्कूलों में बच्चों की उपस्थिति के लिए सोशल डिस्टेंसिंग की पालना भी अवश्य की जाएगी। उन्होंने कहा कि जो बच्चे किसी कारणवश स्कूल आने में असमर्थ होंगे, उन्हें पूर्व की भांति ही ऑनलाइन शिक्षा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें