फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 लाख रुपये की शराब की पेटियां गबन करने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
करीब 13 लाख रुपये की 723 शराब की पेटियों की हेराफेरी करने के मामले में पुलिस ने शेखर और विक्रम उर्फ विक्की निवासी गांव दोसड़का को गिरफ्तार किया है। न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी शेखर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आरोपी विक्रम का दो दिन का रिमांड मंजूर हुआ। इस मामले में रोहतास निवासी गांव थंबड़ ने 30 जनवरी को शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके सब बैंड धीन के ठेके से उसके सेल्समैन शेखर राणा व विक्की राणा ने मिलकर 28/29 जनवरी की रात 723 पेटी देसी शराब की हेराफेरी की हैं। पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें