फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंफेक्शनरी की दुकान से नकदी और सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। प्रताप नगर स्थित कंफेक्शनरी की दुकान के ताले तोड़कर चोरो ने नकदी व सामान पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। दुकान मालिक अगले दिन दुकान खोलने आया तो उसे चोरी के बारे में पता चला। बलदेव नगर पुलिस ने इस मामले में चोरों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में कंवलजीत सिंह ने बताया कि वह प्रताप नगर शहर का निवासी है। उसने करीब डेढ़ साल से अपने घर में कंफेक्शनरी की दुकान खोल रखी है। 3 अप्रैल की रात उसने दुकान बंद कर दी। अगले दिन सुबह जब दुकान पर गया तो देखा कि दुकान पर लगे दोनों ताले टूटे हुए थे। उसने देखा कि दुकान के अंदर सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उसकी दुकान में रखा गल्ला गायब था। पीड़ित के अनुसार उसके गल्ले में 12 हजार 180 रुपये थे। दुकान के फ्रिज में से ठंडे की बोतलें व कोल्डड्रिंक की पेटियां, चॉकलेट, चिप्स व नमकीन की पेटियां व कोल्डड्रिंक के कैन आदि सामान जिसकी कीमत लगभग 17 हजार रुपये थी, चोरी कर ले गए। इस शिकायत के बाद पुलिस ने चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें