फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज मांगने, मारपीट करने व गर्भपात करने के मामले में तीन पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। दहेज की मांग को लेकर महिला के साथ मारपीट करने और तीन माह का गर्भ गिराने का मामला सामने आया है। इसकी शिकायत महिला ने बदलेवनगर में दर्ज करवाई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर निर्मल सिंह, प्रवीन कुमार व अन्य पर मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

महिला ने शिकायत में बताया कि उसकी शादी 2015 में यमुनानगर के गांव कोटडा खास निवासी निर्मल सिंह के साथ हुई थी। उस दौरान उसके पिता ने माता-पिता ने हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। निर्मल सिंह पहले फौज में थे लेकिन जब वह सेवानिवृत्त हुए तो पुलिस में भर्ती हो गए। 2018 में उनके एक पुत्र हुआ और उसके बाद से ही उनके पति का व्यवहार पूरी तरह बदल गया। उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जब दूसरी बार बच्चा होने लगा तो तीसरे महीने में धोखे से गर्भपात की गोली खिलाकर गर्भपात करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें