फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज प्रताड़ना के आरोप में छह पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी मोहल्ला निवासी ईशा ने ससुराल पक्ष पर दहेज मांगने व मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। ईशा ने शहर थाना में शिकायत देते हुए पति देवेंद्र समेत ससुराल के 6 सदस्यों पर आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में ईशा ने बताया कि उसकी शादी देपेंद्र सिंह पंजाब के मुबारिकपुर में पिछले वर्ष 09 दिसंबर को हुई थी। पहले ससुराल पक्ष में कहा था कि उन्हें अपने बेटे के लिए कोई दहेज नहीं चाहिए। लेकिन शादी से एक महीना पहले रिंग सेरेमनी का कार्यक्रम करने की मांग रखी। वह भी अच्छा किया और शादी में भी काफी दान दहेज दिया। लेकिन शादी के बाद से ननद व सास कम दहेज देने का ताना मारने लगी। इसके बाद पति और ससुर ने भी दहेज की मांग को लेकर मारपीट की। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर 6 आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें