(अंबाला) नारायणगढ़। पानी की निकासी को लेकर हुए घर में घुसकर हुई मारपीट के मामले में करीब दस दिन बाद पुलिस ने चार लोगों पर केस दर्ज किया है। घटना गनौली अंबली गांव में हुई। तीनों घायल महिलाओं को शहजादपुर अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर किया गय। शहजादपुर थाने में दंपती, उनके बेटों और बेटी पर केस दर्ज किया गया।
गनौली अंबली गांव के प्रदीप ने पुलिस को शिकायत में बताया कि चूहड़ सिंह ने उनके घर के पानी की निकासी रोकने के लिए अपने घर की निकासी पाइप को ऊंचा दबा दिया। हमने मौजिज लोगों को मौका दिखाया, गलती चूहड़ की निकली। चूहड़ सिंह को ऐसा न करने को कहा। इस पर 6 जुलाई को करीब सवा आठ बजे वह, मनमोहन सिंह, विजेंद्र, इसकी पत्नी और लड़की लाठियां और डंडे लेकर हमारे घर आ गए। चूहड़ ने लाठी से मेरी माता भाग कौर के सिर पर वार किया, उनका सिर फट गया। इसके बाद चूहड़ के लड़कों ने घर में घुसकर मेरी चचेरी बहन कोमल, चाची परमजीत कौर से हाथापाई और मारपीट की। जब बुजुर्ग जीत सिंह और उनकी पत्नी नैब, बिल्लू और स्नेहलता बीच-बचाव करने आए तो इन्होंने उनसे भी मारपीट की। गंभीर चोटें लगने के कारण तीनों महिलाओं को शहजादपुर अस्पताल से नागरिक अस्पताल रेफर किया गया।