फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंटर की टक्कर से कार चालक की मौत, सगा और चचेरा भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। काली पलटन पुल के पास शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में सिटी सेक्टर-7 वासी कार चालक अनुज की मौत हो गई जबकि उसका सगा भाई और ताया का लड़का घायल हो गए। कैंटर द्वारा कार को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ। घायलों को छावनी नागरिक अस्पताल लाया गया था, जिसमें से अनुज ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पड़ाव थाने में कैंटर के अज्ञात चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

रविवार पोस्टमार्टम के बाद मिले शव का गमगीन माहौल में दाह संस्कार कर दिया गया। सिटी सेक्टर-7 वासी अक्षयकांत ने पुलिस को बताया कि वह चंडीगढ़ एक्सिस बैंक में नौकरी करता है।
शनिवार वह अपने ताया के लड़के अभय कांत व सगे भाई अनुज कांत के साथ कार लेकर रात करीब 11 बजे रिश्तेदारी में बब्याल जा रहे थे। कार अनुज चला रहा था। वह कंडक्टर वाली सीट और अभय पीछे बैठा था। करीब 15 मिनट बाद काली पलटन पुल के पास से बस अड्डे की तरफ मुड़ने के लिए इंडीकेटर दिया। जैसे ही उसने बाइक तरफ गाड़ी मोड़ी तो पीछे से आ रहे कैंटर ने कार में टक्कर मार दी। कार साइड पर लगी लोहे की ग्रिल से टकराकर पलटी, फिर सर्विस रोड पर जाते-जाते सीधी हो गई। अनुज को गंभीर और अन्य दोनों को मामूली चोटें लगी। प्राइवेट वाहन में अनुज को नागरिक अस्पताल लाया गया, वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कैंटर के अज्ञात चालक की तेजरफ्तार और लापरवाही दुर्घटना का कारण बनी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें