फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार 279 ने दी एचएसएससी की परीक्षा, शहर में बने जाम के हालात

विज्ञापन
15 thousand 279 gave HSSC exam, the situation of jam in the city - फोटो : Ambala
विज्ञापन
अंबाला। परीक्षा केंद्र तो बना दिए जाते हैं, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर कोई ठोस योजना नहीं बनाई जाती। जिसका खामियाजा शहर के लोगों को भुगतना पड़ता है। रविवार को भी कुछ ऐसा ही नजारा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की स्टाफ नर्स व एमपीएच डब्ल्यू महिला पदों के लिए हुई परीक्षा में देखने को मिला। करीब 22 हजार 598 परीक्षार्थी देनी थी लेकिन 15 हजार 279 ही परीक्षा में उपस्थित हुए। जबकि 7 हजार 319 परीक्षार्थी केंद्रों पर नहीं पहुुंचे। सुबह व दोपहर दो चरणों में हुई परीक्षा के लिए अंबाला में 46 सेंटरों बनाए गए थे। जैसे ही परीक्षा खत्म हुई तो शहर की ट्रैफिक व्यवस्था ही बिगड़ गई। सबसे ज्यादा परेशानी अंबाला छावनी में निर्माणाधीन सिक्सलेन के कारण परीक्षार्थियों को उठानी पड़ी। दिन भर पूरा शहर जाम से जूझता रहा। कोई योजना न होने के कारण ट्रैफिक पुलिस भी बेबस नजर आई। बता दें परीक्षा शांतिपूर्वक हो, प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों के आसपास जैमर भी लगाए थे। पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों के बाहर परिजनों ने धूप में दी इंतजार की परीक्षा
परीक्षा केवल माताओं ने ही नहीं बल्कि परिवार सदस्यों ने भी इम्तिहान दिया। क्योंकि करीब 8 बजे से परीक्षा केंद्र में प्रवेश लेने के बाद माताएं साढ़े 12 बजे परीक्षा केंद्र से बाहर आई। इतने समय तक तपती गर्मी में बच्चे को संभालने में परिवार सदस्यों के भी पसीने छूट गए। कई परिजनों ने तो बच्चों को गर्मी से राहत दिलवाने के लिए नहला दिया। बहुत से परीक्षार्थी तो गाड़ियों के माध्यम से परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे। जिन्होंने अपना समय गाड़ी में ही व्यतीत किया।
विज्ञापन

परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से हुई है। नकल का कोई भी मामला सामने नहीं आया है।
-सुरेश कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें