अंबाला। घर से ई-रिक्शा में सब्जी लेने बड़ी सब्जी मंडी जा रहे संचालक को वाहन चालक ने चपेट में ले लिया। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में पवन कुमार ने बताया कि वह वार्ड न. 2 काजीवाड़ा का निवासी है। वह ई-रिक्शा पर सब्जी बेचने का काम करता है। रोजाना की तरह 29 मार्च को सुबह चार बजे अपने घर से सब्जी मंडी अंबाला शहर से अपनी ई-रिक्शा पर सवार होकर सब्जी खरीदने मंडी जा रहा था। जब वह सिटी पेट्रोल पंप गैस गोदाम के पास पहुंचा तो सामने से एक गाड़ी बड़ी तेज रफ्तार से रांग साइड में आई। गाड़ी की लाइट बड़ी तेजी से उसकी आंखों में पड़ी और पिकअप वाले ने ई-रिक्शा में कट मारकर साइड में गिरा दिया। जिससे उसकी ई-रिक्शा टूट गई व वह घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से चिकित्सकों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए सेक्टर 12 चंडीगढ़ रेफर कर दिया।