फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कार ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, चालक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। गांव गरनाला बस अड्डे के निकट एक तेज रफ्तार कार ने ई-रिक्शा को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में सवारी तो बाल-बाल बच गई लेकिन चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल चालक की शिकायत पर मौके से फरार हुए कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में जलबेड़ा निवासी जाने संजू ने बताया कि वह किराये पर ई-रिक्शा चलाता है। 30 अप्रैल को वह ई-रिक्शा लेकर शाम के समय कपड़ा मार्केट अंबाला से सवारी लेकर गांव नगला जा रहा था। जैसे ही नारायणगढ़ शहजादपुर रोड पर गरनाला बस अड्डे के पास पहुंचा तो अचानक कार ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। हादसे में वह बाजू, कंधे व छाती में गहरी चोटें आई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें