फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुबह निकली तेज धूप, शाम को चली आंधी और बूंदाबांदी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सुबह चिलचिलाती धूप ने लोगों को परेशान किया तो शाम को मौसम ने करवट ली। शुक्रवार शाम को 3 बजे अचानक बादल छा गए और 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। इससे कई इलाकों में बिजली गुल हो गई। हालांकि 20 से 25 मिनट बाद बिजली सुचारू हो गई।
विज्ञापन

वहीं आंधी के साथ ही बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसमें सिटी में बूंदाबांदी तो कैंट में हल्की बारिश हुई जिसने मौसम ठंडा कर दिया। इस दौरान अधिकतम तापमान 32.5 तो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ मदन खिचड़ ने बताया कि राज्य में 5 अप्रैल तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 4 अप्रैल से 5 अप्रैल के दौरान राज्य में आंशिक बादलवाई दिखेगी। बीच बीच में हवा चलने की संभावना है।
विज्ञापन

इस दौरान 4 अप्रैल को हवाओं व गरजचमक के साथ राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। इस दौरान कुछ एक स्थानों पर मध्यम से तेज बारिश भी हो सकती है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें