फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बड़े पत्थरदिल निकले मां-बाप फूल सी बच्ची का छोड़ा साथ

विज्ञापन
नारायणगढ़ में मिली थी डेढ़ साल की बच्ची हरप्रीत: सोशल मीडिया - फोटो : anantnag news
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। कहते हैं कि मां की गोद बच्चे के लिए सबसे सुरक्षित जगह होती है लेकिन डेढ़ साल की हरप्रीत के नसीब में यह सुख नहीं रहा। शुक्रवार को अंबाला सिटी सीडब्ल्यूसी कार्यालय में काउंसिलिंग के दाैरान माता-पिता ने बच्ची को रखने में असमर्थता जताई व दादी ने भी आर्थिक रूप से कमजोर होने की मजबूरी बता किनारा कर लिया। बाद में सीडब्ल्यूसी की टीम ने फिलहाल बच्ची की सुरक्षा को देखते हुए कैथल के शिशु गृह भेज दिया है।
शुक्रवार को जिला बाल कल्याण समिति के सामने हृदयविदारक दृश्य देखने को मिला। बच्ची की मां नीमा शर्मा और पिता बलविंद्र सिंह बच्ची को लेने की जगह एक-दूसरे पर आरोप लगाते दिखाई दिए। बच्ची को दादी के पास रखने की बात आई तो उन्होंने भी लाचारी जताते हुए कहा कि बेटा खर्च नहीं उठाएगा तो वह कैसे पालेगी। आखिर में समिति को फैसला लेना पड़ा। जल्द बच्ची को गोद देने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन


पावटा साहिब से छोड़ गई थी नारायणगढ़
1 अप्रैल को मां नीमा शर्मा पावटा साहिब से आकर डेढ़ साल की बच्ची हरप्रीत को नारायणगढ़ में जूते की दुकान में छोड़ गई थी। जब काफी देर तक बच्ची को कोई लेने नहीं आया तो पुलिस को सूचित किया था। सीसीटीवी खंगाले पर एक महिला दिखाई दी थी। पुलिस ने जांच के दौरान महिला का पता लगाया था। बाद में महिला से संपर्क कर थाने बुलाया गया था। बच्ची को नारायणगढ़ के वात्सल्य केंद्र में ठहरा दिया था।
विज्ञापन




बच्ची के परिजनों को आज अंबाला सिटी सीडब्ल्यूसी कार्यालय बुलाया था। परिजनों के बीच बच्ची को रखने की सहमति नहीं बनी है। अभी बच्ची को कैथल शिशु गृह भेजा गया है और परिजनों की काउंसलिंग जारी है।
- इंस्पेक्टर ललित, थाना प्रभारी, नारायणगढ़


माता-पिता व दादी बच्ची को रखने में सहज नहीं थे इसलिए बच्ची को फिलहाल कैथल शिशुगृह भेज दिया गया है।
- रंजीता सचदेवा, चेयरपर्सन सीडब्ल्यूसी अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें