इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा देश में 400 के लक्ष्य को लेकर चली है और उसको पार करने का काम किया जाएगा।
अंबाला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बंतो कटारिया ने बुधवार को जिला निर्वाचन कार्यालय में नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, मुख्यमंत्री नायब सैनी, कैबिनेट मंत्री कंवरपाल गुर्जर, परिवहन मंत्री असीम गोयल भी रहे।
विज्ञापन
इस दौरान गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि देश में तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। भाजपा देश में 400 के लक्ष्य को लेकर चली है और उसको पार करने का काम किया जाएगा। उन्होंने पांच गारंटी को लेकर कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि जिस सरकार ने 55 साल सत्ता में रहते हुए भी एक भी गारंटी पूरी नहीं की। 62 फीसदी लोगों को सामान्य शौचालय नहीं दे पाई। देश में बिजली और गैस कनेक्शन तक उपलब्ध नहीं करवा पाए, उनकी गारंटी को देश की जनता मानने को तैयार नहीं है। जिसकी खुद की गारंटी फेल हो गई हो वह दूसरों की गारंटी ले, इसको देश की जनता जानती भी है और समझती भी है।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि जनता जानती है कि भाजपा और कांग्रेस में से किस पार्टी ने कितना विकास कार्य किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 10 सीटों को जीतने का भाजपा काम करेगी।