फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर जा रही महिला से बाइक सवारों ने झपटा मोबाइल फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बाइक सवार दो युवकों ने काम खत्म कर घर जा रही महिला से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। महिला के अनुसार मोबाइल के कवर में पांच हजार रुपये थे। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

गांव लदाणा निवासी कुलबिंद्र कौर ने थाना सेक्टर 9 पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह कोठियों मे साफ-सफाई का काम करती है। शनिवार दोपहर को वह कोठियों से काम समाप्त कर अपने घर जा रही थी। जलबेड़ा रोड से सेक्टर दस में जाने वाले रोड पर जलबेड़ा की ओर से आए दो बाइक सवार युवकों में से पीछे बैठे युवक ने महिला से मोबाइल झपट लिया और फरार हो गए। पीड़िता के अनुसार उसने मोबाइल के कवर में 5 हजार रुपये रखे हुए थे। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें