फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार की चपेट में आकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कार की चपेट में आकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। कलावड़ मोड़ पर कार की चपेट में आकर बाइक सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में घायल बुजुर्ग को कार चालक ने ही अस्पताल पहुंचाया था। मृतक गुरमुख सिंह यमुुनानगर के गांव गंदापुर के निवासी थे। उनके दोहते की शिकायत पर मुुलाना थाने में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

यमुनानगर के गांव गंदापुरा निवासी सचिन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 13 सितंबर को उसके दादा गुरमुख सिंह बाइक लेकर मुलाना से घर आ रहे थे। वह भी अपनी बाइक पर धीन गांव जा रहा था। करीब साढ़े तीन बजे जब वह कलावड़ मोड़ पर पहुंचा। गुरमुख सिंह डिवाइडर के पास खड़े होकर सड़क पार करने के लिए इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान यमुनानगर की ओर से आ रही एक तेजरफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। वह बाइक सहित नीचे गिरकर घायल हो गए। आरोपी चालक ने भी अपनी कार वहीं रोक ली। उसी ने उन्हें मुुलाना अस्पताल में भर्ती करवा दिया। उसके बाद वह वहां से चला गया। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें