फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शुभारंभ से पहले अस्पताल का नाम रखा अटल कैंसर टर्सरी केयर सेंटर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नागरिक अस्पताल छावनी में 72 करोड़ रुपये की लागत से बनकर तैयार हुए अस्पताल का नाम अटल कैंसर टर्सरी केयर सेंटर रखा गया है। इसी नाम से प्रदेशभर में इसकी पहचान बनेगी। 9 मई को अस्पताल का शुभारंभ होगा। इसके लिए मंगलवार को एक बार फिर गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अधिकारियों की बैठक ली। साथ ही व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक क्षण पर हजारों की संख्या में कार्यकर्ता और लोग शामिल होंगे। ऐसे में अस्पताल में व्यवस्था को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। अस्पताल में जगह कम है और अंबाला-जगाधरी हाईवे के साथ-साथ सैन्य क्षेत्र को जाने वाले रास्ते पर कार्यक्रम को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। मंत्री विज ने हर पहलू पर चर्चा करते हुए जल्द समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 9 मई को भाजपा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छावनी रेलवे स्टेशन पर फूलों से स्वागत होगा। साथ ही उन्हें मोटरसाइकिलों के काफिले के साथ छावनी नागरिक अस्पताल तक लाया जाएगा। बैठक में गृह विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव राजीव अरोड़ा, आयुष विभाग के निदेशक डॉ. साकेत, स्वास्थ्य विभाग की निदेशक वीना सिंह, उपायुक्त विक्रम सिंह व पुलिस अधीक्षक जश्नदीप सिंह रंधावा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें