फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता को गैस सिलेंडर खोलकर जलाने का प्रयास करने पर ससुराल पक्ष पर मामला दर्ज000

विज्ञापन
विज्ञापन
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता के साथ मारपीट करने, जलाने का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने ससुराल पक्ष के कुछ लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में तहत मामला दर्ज किया है। महिला थाना नारायणगढ़ में दी अपनी शिकायत में निकटवर्ती गांव की एक विवाहिता ने कहा कि उसकी शादी गत 3 जून 2016 को थाना रादौर जिला यमुनानगर के गांव घलौर मघरा के एक युवक के साथ हुई थी। उसके ससुराल पक्ष वाले शादी के बाद से ही उसे और दहेज लाने के लिए प्रताड़ित और मार पिटाई करते थे। इसके बारे उसने कई बार शिकायत की लेकिन पंचायत में ससुरालियों द्वारा माफी मांगने पर वह ससुराल चली जाती थी।
विज्ञापन

पीड़िता के अनुसार गत 17 मई 2022 को भी पति, जेठ ने गाली गलौज की और मारपीट की। पति ने लोहे के पाइप व लोहे के चिमटे से मारा तथा जेठ व सास ने पकड़े रखा। उसके बाद पति ने गैस के सिलेंडर को खोलकर जलाने का प्रयास भी किया। वह किसी तरह से बचकर अपने मायके आ गई। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर उसके ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें