फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साक्षात्कार देकर आ रहे दोस्तों पर चाकू और ईंट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नौकरी के लिए साक्षात्कार देकर घर आ रहे दोस्तों पर शहर के बस स्टैंड पर करीब आधा दर्जन युवकों ने चाकू व ईंट से हमला कर दिया। हमले में दोनों दोस्त घायल हो गए। हमलावर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना सिटी पुलिस को दी शिकायत में हर्षजीत सिंह ने बताया कि वह गांव बलाना का निवासी है। वह वीरवार को अपने दोस्त सतनाम सिंह निवासी गांव बलाना के साथ गांव तेपला नजदीक बनूड़ जिला मोहाली पंजाब में कंपनी में साक्षात्कार देकर वापस घर आ रहे थे। दोनों शहर बस स्टैंड पर पहुंचे तो उसका दोस्त सतनाम अपने काम से चला गया। इसके बाद हर्षजीत को बस स्टैंड पर उसका पुराना दोस्त साहिल वासी गांव कपुरी जिला पटियाला पंजाब मिला।
इसी दौरान उनकी बस स्टैंड पर अंकुश निवासी नारायणगढ़ की बहस हो गई। तभी अंकुश ने चाकू निकाला और उस पर वार कर दिया। साहिल और हर्षदीप पर चाकू व ईंट से हमला कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी दोनों को जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अंकुश, सौरव, गौरव व सुखी के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें