फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्मी के ट्रक ने महिला का सिर कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। बस स्टैंड के समीप स्थित रेस्ट हाउस के पास एक्टिवा से गिरी महिला के सिर को आर्मी के ट्रक ने कुचल दिया। महिला की मौके पर ही मौत हो गई। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गोबिंद नगर निवासी 55 वर्षीय सुनीता अपने पति चंद्र अरोड़ा के संग एक्टिवा पर अंबाला शहर आई थी। चेकअप करवाने के बाद दोनों अंबाला कैंट की तरफ आ रहे थे। जैसे ही वह सैन्य रेस्ट हाउस के पास पहुंचे तो अचानक उनकी स्कूटी आर्मी के ट्रक चपेट आ गई। ट्रक से लगी टक्कर से दोनों सड़क पर गिर गए। इसी दौरान आर्मी के ट्रक का पिछला पहिया सुनीता के सिर के ऊपर से गुजर गया। सुनीता की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने आर्मी के ट्रक को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें